HighTechnews.in

When Starlink Launch in India: जानिए Elon Musk की सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस 2025 की Best जानकारी

5/5 - (1 vote)
When Starlink Launch in India:  क्या अब गांव-गांव में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस? जी हां, Elon Musk की कंपनी Space X की Starlink internet Service Starlink भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही है। हाल ही में कंपनी को भारत सरकार के टेलीकॉम डिपार्टमेंट से लाइसेंस मिल गया है। अब अगले एक से दो महीनों में इसकी सर्विस शुरू होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के लिए Starlink ने अपने मंथली प्लान फाइनल कर लिए हैं। जाने आगे विस्तार से…

When Starlink Launch in India
अगर आप Starlink की सर्विस लेते हैं।  तो Starlink Satellite Dish की कीमत होगी ₹33,000। जिसे केवल एक बार ही लेना होगा। और इसकी मंथली Unlimited Plans की कीमत होगी ₹3000 और 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा वह भी नई खरीद पर। Starlink ने इंडियन मार्केट के लिए अपने Price को लेकर  फाइनल कर दिया है। यह कीमतें बांग्लादेश और भूटान में भी समान है। यानी स्टारलिंग की रणनीति रीजनल स्तर पर एक जैसी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर Elon Musk  की कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी लॉन्च रणनीति के हिस्से के रूप में स्टारलिंग हर एक डिवाइस की खरीद के साथ 1 महीने का फ्री ट्रायल भी देने का प्लान बना रही है। जिससे कस्टमर रेगुलर मंथली पेमेंट करने से पहले सर्विस टेस्ट कर सकेगी।

आखिर Starlink Internet की जरूरत क्यों है?

भारत के कई दूरदराज इलाकों में आज भी High इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी एक सपना है। ऐसे में Starlink की लो ऑर्बिट सेटेलाइट उन क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचा सकती है जहां केबल या मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता। स्टारलिंक एक सेटेलाइट आधारित इंटरनेट नेटवर्क है और स्पेस का प्रोजेक्ट भी है। जो सेटेलाइट्स के जरिए High Speed internet Service देता है। इसके सेटेलाइट्स पृथ्वी के करीब घूमते हैं जिससे इंटरनेट तेज और स्मूथ चलता है। यह खासकर उन इलाकों के लिए फायदेमंद है।  जैसे गांव या पहाड़ जहां आम इंटरनेट नहीं पहुंचता।
इसके सेटेलाइट्स धरती की निचली कक्षा में होते हैं। जिससे इंटरनेट तेज और स्मूथ चलता है। लेटेंसी यानी डिले बहुत कम होती है और रिमोट इलाकों में भी कवरेज मिलती है। बीते हफ्ते राइटर्स ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि Space X को Starlink Satellite internet Service भारत में ऑपरेट करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट का लाइसेंस मिल गया है। अब उसे सिर्फ इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी इन स्पेस के अप्रूवल का इंतजार है। स्टारलिंग तीसरी कंपनी है जिसे भारत में सेटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑपरेट करने का लाइसेंस मिला है। इससे पहले One Web और Reliance Jio को मंजूरी मिली थी।

When Starlink Launch in India

Starlink Standard Kit  में क्या क्या होता है

में स्टारलिंग डिश में एक वाईफाई राउटर, पावर सप्लाई केबल्स और माउंटिंग ट्राईपॉड होता है। हाई स्पीड इंटरनेट के लिए डिश को खुले आसमान के नीचे रखना होगा। iOS और Android पर स्टारलिंक का ऐप मौजूद है । जो सेटअप से लेकर मॉनिटरिंग करता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट मार्केट है। मस्क के लिए यह लाइसेंस बड़ी कामयाबी है।  स्टारलिंग 2022 से भारत में आने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सरकार को डाटा सिक्योरिटी और सर्विलेंस को लेकर चिंता थी। अब जब कंपनी ने भारत की शर्तें मान ली है तो मई 2025 में LAI यानी कि लेटर ऑफ इंटेंट मिलने के बाद लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

When Starlink Launch in India

इसका फायदा आम लोगों को कैसे होगा

यह आपको बताते हैं। गांव और पहाड़ी इलाकों में इंटरनेट पहुंचेगा। ऑनलाइन एजुकेशन और टेलीमेडिसिन को बढ़ावा मिलेगा। साथ एक डिश  से एक मंथली प्लान को परिवार या आसपास के सभी लोग इस्तेमाल कर इसकी फायदा ले सकते है। इसे में जहां आपके परिवार में अगर 10 लोग है। और हर लोग मंथली रिचार्ज कराते है तो उनकी खर्चा इसकी मंथली कीमत 3000 से ज्यादा पड़ता था लेकिन अब इससे सस्ता में मिल सकेगा। और ज्यादा कंपटीशन से सस्ते और बेहतर प्लांस आएंगे। अब स्टार्लिंग को इन स्पेस इंडियन स्पेस प्रमोशन एजेंसी से मंजूरी और स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट का इंतजार है।

When Starlink Launch in India

निष्कर्ष

When Starlink Launch in India: स्टारलिंक ना सिर्फ इंटरनेट का नया जरिया है बल्कि डिजिटल इंडिया के सपने को हकीकत में बदलने का मौका भी है। उम्मीद है कि अगले 15 से 20 दिनों में इसका काम शुरू हो जाएगा। जहां गांव जंगल पहाड़ अब हर जगह तेज इंटरनेट पहुंच सकेगा। इस डिजिटल क्रांति के साथ भारत जैसे विकासशील देश को एक नई रफ्तार मिलेगा। अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगा हो कमेंट करके हमें अपना राय बताएं।

🔔 Bell Notification जरूर ON करें!

High Tech News की लेटेस्ट अपडेट्स से हमेशा जुड़े रहें! नई-नई टेक्नोलॉजी, AI, साइबर सिक्योरिटी और ऑनलाइन जॉबकमाई के तरीकों से जुड़ी जानकारी सीधे आपके डिवाइस पर पाएं।

नीचे दिए गए Bell 🔔 आइकन पर क्लिक कर Notification ON करें और कभी कोई अपडेट मिस ना करें!

0
0

Leave a Reply

Scroll to Top