Table of Contents
Virtual Reality ( VR ) एक ऐसे जादुई दुनिया है, क्या अ
क्या आपने कभी सोचा है कि आप किसी दूसरी दुनिया मे जा सकते हो, एक ऐसी दुनिया जो देखने मे बिल्कुल वास्तविक दुनिया जैसा लगता हो। आप वहां खुद को देख सकते हैं, वहाँ के चीज़ों देख सकते, महसूस कर सकते हैं। यह किसी भी प्रकार की यह कोई मैजिक नही है बल्कि ये एक Virtual Reality की दुनियां है। जो बिल्कुल वास्तविक दुनियां जैसी लगती है। VR एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो हमे कंप्यूटर द्वारा बनाई गई एक तकनीकी दुनियां है। यह टेक्नोलॉजी हमे एक नई संभावनाओ और imagination की दुनियां में ले जाता है। जहाँ हम असंभव को भी संभव होते देख सकते हैं। आज इस टेक्नोलॉजी का उपयोग सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नही है। आज इसका उपयोग मनोरंजन के अलावा शिक्षा, चिकित्सा, और सैन्य प्रशिक्षण जैसे अन्य फील्ड में भी किया जाता है। जैसे- एक डॉक्टर ओपरेशन की प्रैक्टिस कर सकते हैं, बिना कोई मरीज के व बिना किसी नुकसान के । एवम स्टूडेंट्स VR के उपयोग के माध्यम से अपनी शिक्षा की गुणवता बड़ा सकते हैं। कठिन से कठिन विषयो व प्रश्नो को आसानी से समझ व हल कर सकते हैं। जो एक जगह बैठे बैठे इतिहास के किसी भी युग मे जा सकते हैं। स्पेस ( अंतरिक्ष ) का यात्रा कर सकते हैं, भविष्य में जा सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स को आकर्षक अनुभव कराती है। इसी प्रकार सैनिक युध्द के विभिन्न तरीका व परिदृश्य को देखकर अपनी युध्द का अभ्यास कर सकते हैं। आज VR की संभावनाएं अनंत हैं। यह टेक्नोलॉजी हमें उन स्थानों, व जगह पर ले जा सकती है, जहाँ हम कभी जा नही सकते हैं,। और यह हमें उन चीज़ों को दिखा अनुभव करा सकती हैं, जिसे हम सोच सकते हैं या सपनो में ही देख सकते हैं।
चलिये आगे विस्तार से जानते हैं क्या है यह टेक्नालॉजी और यह कैसे काम करता है।…

What is Virtual Reality ( क्या है ये VR की दुनियां )
Virtual Reality एक नई टेक्नोलॉजी है, जो कॉम्प्यूटर के कई सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के उपयोग से एक जादुई दुनिया का निर्माण करती है,। जो एक दम वास्तविक दुनिया जैसा ,लगता है। इस डिजिटल दुनिया मे इंसान वहा दिखने वाली सभी कृत्रिम वस्तुओं के साथ अपना ताल मेल कर सकता है। जैसे- अगर आप वर्चुअल रियलिटी का हेडसेट पहनकर आप किसी 3 D गेम में इंटर करते हैं। तो आप वहाँ खुद को उस गेम का एक प्लेयर ( खिलाडी ) के रूप में देख व अनुभव कर सकते हैं
Virtual Reality कैसे काम करता है।
Virtual Reality का अनुभव लेने के लिये हमें एक खास तरह की हेडसेट की जरूरत होती है। जो कि एक विशेष प्रकार उपकरण ( वस्तु ) होता है। जिसे चश्मा की तरह पहना जाता है। जो हमे एक वर्चुअल ( आभाषी ) दुनिया मे ले जाने के लिये डिजाइन किया गया है। जो जहाँ हम वास्तविकता दुनियां से अलग एक नई दुनियां का अनुभव कर सकते हैं। यह हेडसेट हमारे आँखों के सामने एक स्क्रीन को दिखाता है । जो हमे एक अलग ही दुनियां में ले जाता है। इस स्क्रीन पर दिखने वाली सीन इतने वास्तविक लगती है कि हमे ऐसा अनुभव होता, महसूस होता है कि हम सही में उस दुनियां में मौजूद हैं। ये स्क्रीन हाई क्वालिटी व हाई रेसोल्यूशन वाली होती है। जो हमे चमत्कारीक अनुभव देता है। इस हेडसेट में एक ऐसे सेंसर लगे होते हैं जो हमारे सिर ,आँख की हर हरकत को ट्रैक करती है। और उसी हिसाब से हमे वर्चुअल दुनिया का नजारा दिखाते हैं। ये सेंसर इतनी एक्टिव होती है कि हमारे सिर की छोटी से छोटी हिलडुल या हरकत को भाप लेती हैं । जब हमने सिर को घुमाते है तो यह हेडसेट उसी दिशा में वर्चुअल दुनिया को दिखाता है । जैसे हम एक साइड से जब दूसरी साइड को देखते हैं। वर्चुअल रियलिटी के कुछ सिस्टम ऐसे भी होते हैं जिसे हाथों में पहना जाता है । जो हमे वर्चुअल दुनिया के चीज़ों को पकड़ने या छूने का एहसास कराते हैं। ये सिस्टम हमारे हाथों के हरकतों को ट्रैक करते हैं । और हमे वर्चुअल दुनिया मे वस्तुओं को छूने, उठाने, और उनके साथ इंट्रैकट करने का एहसास देते हैं जैसा कि सच मे ऐसा हो रहा हो। इस तरह यह टेक्नालॉजी हमे ऐसी दुनियां में ले जाती है जो दिखने में वास्त्विक लगती है पर हकीकत में एक कंप्यूटर द्वारा बनाई गई एक आभासी दुनिया होती हैं । यह आभासी दुनियां वास्त्विक लगती है। कि हम हकीकत में वहाँ मौजूद हैं।
VR का उपयोग आज कई क्षेत्रों में किया जा रहा है जैसे गेमिंग, शिक्षा, चिकित्सा, आर्किटैचर,मनोरंजन, सेना व पुलिस प्रशिक्षण में किया जा रहा हैं।
Virtual Reality का गेमिंग की दुनिया में रेवोल्यूशन
VR ने गेमिंग की दुनिया को पुरी तरह से बदल के रख दी है। यह टेक्नोलॉजी हमे एक नई दुनिया मे ले जाती है। जहाँ हम न सिर्फ खेल सकते हैं, बल्कि उस खेल का हिस्सा भी बन सकते हैं। जहाँ हम पहले एक स्क्रीन एक दर्शक की तरह खेल को देख सकते थे और दर्शक की तरह महसूस कर सकते थे । अब VR की मदद से स्वय हम उस गेम का हिस्सा बन सकते हैं। अब हम इस इसमे दौड़,सकते हैं, कूद सकते हैं, और अपने विरोधी पर हमला भी कर सकते हैं। यह गेम इतना वास्तविक होती है कि खुद को वहाँ मौजूद महसूस करते हैं। वही मानसिक चिकित्सा उपचार के क्षेत्र में मरीज़ों को अपने डर और चिंताओ को से मुक्त होने में मदत मिल रही है। जो यह तकनीक चिकित्सा को और भी प्रभावी बना रही रही है।
Virtual Reality शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही हैं।
Virtual Reality की मदत से अब छात्र इतिहास में को अपनी आंखों से देख सकते हैं। अंतरिक्ष की सैर कर सकते हैं और मानव शरीर के अंदर के संरचनाओं को भी समझ सकते हैं। जो शिक्षा को और रोचक और प्रभावी बनाता है। क्योकि छात्रों को सीखने की प्रक्रिया में एक्टिव रूप से शमिल करता है। इस प्रकार वर्चुअल रियलिटी शिक्षा को एक नई स्तर पर ले जा रहा है। और भविष्य में इसका और व्यापक उपयोग होने की उम्मीद है।
Virtual Reality हेल्थकेयर का एक नया युग
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी वर्चुअल रियलिटी का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। डॉक्टर अब वर्चुअल रियलिटी को प्रयोग करके जटिल सर्जरी की तैयारी कर सकते है, मरीजो के दर्द को कम करने लिये इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। और मानसिक स्वास्थ्य के उपचार में भी इसका उपयोग कर सकते हैं
प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक नया आयाम
कई उद्योग व इंडस्ट्री में कर्मचारियों को ट्रेनिंग देंने के लिये भी किया जा रहा है उदाहरण पायलट सब VR सिम्युलेटर में विमान उड़ाना सिख सकते हैं, इंजीनियर जटिल मशीनो का मरम्मत करना सीख सकते हैं, और सैनिक युध्द का सामना करने के लिये ट्रेनिंग ले सकते हैं। , VR प्रशिक्षण को और अधिक सुरक्षित, सस्ता और प्रभावी बनाता हैं।
निष्कर्ष
निष्कर्ष अब यह हैं कि वर्चुअल रियलिटी की मदत है आज ऐसी चीज़ें कर सकते हैं जो पहले संभव ही नही था, virtual रियलिटी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, जो आने वाले समय मे वर्चुअल रियलिटी टेक्नोलॉजी और भी उन्नत होगी, वर्चुअल रियलिटी का उपयोग हमारे जीवन के हर पहलू में होगा यह एक टेक्नोलॉजी है जो हमारे जीने, काम करने, मनोरंजन के तरीकों को बदल रही है। भविष्य को एक नई दुनिया मे ले जा रही हैं। जहाँ हम अपनी कल्पनाओं को साकार कर सकते हैं। और ये निश्चित रूप से हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन जायेगा।
अन्य डिजीटल सेवाओं के लिये विजिट करे….
1. Virtual Reality की शुरुआत कब हुई थी
VR की शुरुआत 1950-1960 के दशक में हुई थी
2. Virtual Reality आधुनिकरण कब हुई
सन 2010 में इसकी आधुनिकरण हुई है।
[…] इस तरह और भी टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकार…… […]
[…] और अधिक पढ़ने के लिये.क्लिक करें….. […]