Table of Contents
Humanoid Robot in India : जरा कल्पना कीजिए, आप रोड पर सुबह सुबह टहल रहे हैं। और आपके आसपास चारो ओर इंसान के जगह रोबोट्स काम करते हुए दिख रहे हैं। होटलों में खाना परोसने से लेकर घर व सड़क की साफ सफाई तक सभी जगह इंसानो के जगह रोबोट्स ले रखे हैं। रोबोट्स हमारे कल्पना में सदियों से रहा है। और आज के समय मे लोगो के लिये एक बहुत बड़ी सवाल और चर्चा का विषय भी बना हुआ है। रोबोट्स एक ऐसी मशीन जो हमारे आदेश पर काम करे । और हमारी चीज़े आसान करे। यह एक रोबोट्स की खासियत है। आज कचरा साफ करने वाले रोबोट्स से लेकर मंगल ग्रह पर रिसर्च करने वाले Sprit मॉर्डन रोबोट्स सब हमारा काम आसान बना रहे हैं। आज रोबोट्स रेस्टोरेंट में आर्डर भी ले रहे हैं। और काम भी कर रहे हैं। आज हर वो काम जो इंसानो के लिये मुश्किल है। अब देखा जाए तो हर वो बारीक काम जो हमारे लिए मुश्किल है। वहाँ रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी की मदद ली जाती है। आज जहा कम समय मे ज्यादा उत्पादन की जरूरत होती है। वहा रोबोट्स हमारे हेल्पिंग हैंड है। अब तो नाचने वाले रोबोट, गाने वाले ,बात करने वाले और इंसानो भाषा बोलने व समझने वाले AI रोबोट्स भी है। कई केस में इनकी क्षमता इंसानो से भी आगे निकल चुकी है। ROBOT मूवी में हमने ये भी देखा है। की रोबोट्स इंसानो पर आने वाले दिनों में अपना हुकूमत चलायेंगे। फिलहाल ये तो मूवी की ये बात काल्पनिक है। परंतु कंप्यूटर साइंस व टेक्नोलॉजी हर दिन नये रोबोट्स बनाने व उसे एडवांस करने में लगा हुआ है। तो इस पोस्ट में हम आज रोबोट्स की दुनिया को एक्सप्लोर करेंगे , और जानेंगे कि Humanoid Robots क्या हैं, वे कहां तक विकसित हो चुके हैं, भारत इस क्षेत्र में क्या प्रगति कर रहा है, और सबसे जरूरी बात – क्या वे सच में इंसानों की जगह ले सकते हैं?

Humanoid Robot क्या होते हैं?
Humanoid Robots ये वो रोबोट होते हैं, जो दिखने और काम करने में इंसानों की तरह ही होते हैं। ये रोबोट ऐसे बनाए जाते हैं । कि वे चल-फिर सकें, हाथों का इस्तेमाल कर सकें, और इंसानों की तरह बातचीत भी कर सकें। उनकी बातों को सुन व समझ सके। इनके अंदर विशेष टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे वे चीजों को आसानी से समझ और सीख सकें। इन रोबोट का पूरा हावभाव, चाल चलन व रहन – सहन पूरा पूरा इंसानो की तरह ही होता है। आज के समय मे कई ऐसे रोबोट देखने को मिल रहे हैं। AI फिचर्स का इस्तेमाल करके इंसानो के भावनाओं को समझता है, उसे सीखता है और उसका नकल करता है। और खुद से निर्णय लेकर अपना काम भी कर रहा है। और इंसानो के साथ कामो में पूरी तरह से हाथ बटा रहा है।
Humanoid Robots के उदाहरण-
1.सोफिया- यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय फीमेल इंसानी रोबोट्स में से एक है। जिसे हाँगकाँग की Hanson Robotics कंपनी द्वारा बनाया गया है। और इसे 2017 में सऊदी अरब की नागरिकता भी दी गयी हैं। यह रोबोट्स इंसानों की तरह बात कर सकता है। वैसा हावभाव व व्यवहार कर सकता है। जो एक इंसान करता है।
2. अटलांटिक रोबोट – यह रोबोट इंसानो की तरह दौड़ सकता है। छलांग लगा सकता है। घूम फिर सकता है। और आपके आदेश का पालन भी कर सकता है। इस रोबोट को Bostan Dynsmics दवारा बनाया गया एक एडवांस इंसानी रोबोट्स में एक है। अपने लॉन्च के दिनों में काफी चर्चा में भी था।
3.असिमो रोबोट – Honda द्वारा बनाया गया यह रोबोट भी कई शारीरिक गतिविधि कर सकता है।
ऐसे बहुत सारे रोबोट्स हर दिन लॉन्च किए जा रहे हैं।

क्या रोबोट में इंसानों जैसी सोच हो सकती है?
हालांकि रोबोट बहुत तेजी से बुद्धिमान हो रहे हैं, लेकिन उनमें अभी तक मानव जैसी सोचने-समझने की क्षमता नहीं है। वे केवल प्रोग्राम किए गए कार्य कर सकते हैं। भावनाएँ, निर्णय लेने की शक्ति और नैतिकता जैसी चीज़ें अभी भी केवल मनुष्यों के पास हैं। लेकिन आज कुछ ऐसे रोबोट्स भी आ रहे हैं। जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का इस्तेमाल करके Machine learning और LLM ( Large language modal ) द्वारा ट्रेनिंग दिया जा रहा है। एडवांस अल्गोरिथम के साथ अप्डेट्स किया जा रहा है। जो हमारी बातों,भावनाओं को समझने के साथ साथ कुछ हद तक सोच भी सकती है। उन सवालों का जवाब भी दे पा रहे हैं और खुद से निर्णय भी ले पा रहे हैं। लेकिन एक Humanoind robots की एक्टिविटी इस बात पर निर्भर करती है, इसे कैसा ट्रैन किया गया व कितना डेटा दिया गया है। उसी के आधार पर ये कार्य करता है।
हाल ही में मार्च 2025 में चीन के एक प्रदर्शनी शो में एक humanoid robots लोगो के भीड़ में बेकाबू होकर लोगो से मारपीट करना शुरू कर दिया था । और ऐसे कई रोबोट्स की हरकतें भी सामने आ चुकी है। यह रोबोट्स हमारी मदद करने के साथ साथ हमारे लिए मुश्किलें भी पैदा कर रही है। हालांकि इस घटना को टेक्निकल फाल्ट बताया गया। पर एक रोबोट का ऐसा व्यहार करना इंसानो के लिये कई सवाल भी पैदा करता है।
,★ जाने >>Best AI<< कौन कौन से है जो भारत मे इस्तेमाल हो रहे हैं।
भारत में रोबोटिक्स का भविष्य
हालांकि अभी भारत रोबोटिक्स के मामले बिकसित देशों की तुलना में पीछे हैं, लेकिन यहाँ भी रोबॉटिक्स के विकास को लेकर काफी रुचि दिखा रहा है। लेकिन अब भारत मे भी रोबोटिक्स का विकास तेजी से हो रहा है। कई रोबोटिक्स प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। और आने वाले कुछ सालों में भारत मे भी बहुत सारे नये नये इंसानी रोबोट्स देखने को मिलेंगे। क्योकि अन्य देशों की तरह भारत मे इंसानी रोबोट्स बनाने के रेस किसी से कम नहीँ है। भारत टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित होता हैं देश है जहाँ टेक्नोलॉजी की रफ्तार भी बहुत तेज है।
कुछ प्रमुख भारतीय संस्थान और कंपनियाँ इस क्षेत्र में बड़ा काम कर रही हैं-
1.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – IIT मुंबई, IIT कानपुर, और IIT मद्रास
2.DRDO [ Defence Research and Development Organisation ]
3.ISRO [ Indian Space Research Organisation ]
उदाहरण – Humanoid Robot in India
1.Manav – यह भारत का पहला Humanoid Robots, जिसे A – SET ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है।
2.व्योममित्र – ISRO द्वारा विकसित एक Humanoid Robots , जो स्पेस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की सहायता करेगा।
3.Dakas – DRDO द्वारा विकसित एक Robot, जो बम डिफ्यूज करने और खतरनाक मिशनों में सेना की मदद करता है।
4.Mitra – एक भारतीय स्टार्टअप द्वारा विकसित किया गया रोबोट है, जिसे ग्राहक सेवा और हेल्थकेयर सेक्टर में इस्तेमाल किया जा रहा है।

★ जाने >>Artificial intelligence<< क्या है।
निष्कर्ष – क्या रोबोट सच में इंसानों की जगह लेंगे?
Humanoid Robot in India : Robotics एक क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी है जो हमारे जीवन को आसान बना रही है। और हम AI का इस्तेमाल करके हमारे कामो के लिये इसे और परफेक्ट बना सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रोबोट पूरी तरह से इंसानों की जगह ले सकते हैं।
हकीकत यह है कि-
1.Robot केवल उन्हीं कार्यों में अच्छे हैं, जहाँ दोहराव की आवश्यकता होती है। और जिसके लिये इन्हें ट्रैन किया गया है।
2.Creativity, Emotionऔर नैतिक फैसलों के लिए इंसानों की आवश्यकता हमेशा बनी रहेगी।
3.भारत में Robotics तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है।
इसलिए, रोबोट हमेशा इंसानो के साथ मिलकर हमारे काम को करेंगे व चीज़ों को आसान बनाएंगे। लेकिन इंसानों की जगह नहीं ले पाएंगे। बल्कि हमें इसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। अगर हम नई टेक्नोलॉजी को सीखें और खुद को अपग्रेड करें, तो रोबोट हमारे कॉम्पिटीटर नहीं बल्कि हमारे साथी बन सकते हैं।
तो अगली बार जब आप किसी रोबोट को देखें, तो घबराने की बजाय सोचिए – यह हमारी मदद करने के लिए बना है, हमे इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
जिस प्रकार से आज AI व टेक्नोलॉजी में रेवोल्यूशन देखने को मिल रहा है। ऐसे में हमें भी इन टेक्नोलॉजी को सीखना व समय के साथ अपग्रेड होना आज के समय मे बहुत ही जरूरी हो गया है। इसलिये High Tech News आपकी टेक्नोलॉजी की साथी ” आपके साथ कदम से कदम आपको टेक्नोलॉजी जानकारी से अपग्रेड व अप्डेट्स करने के लिये आपके लिये हर सम्भव जानकारी आपके साथ सांझा करते रहते है। इसलिये आपको High Tech News जरूर पढ़ना चाहिए। पोस्ट अगर अच्छा लगा हो तो जरूर शेयर करे। और हमसे जुड़ने के लिये हमें Facebook पेज >>High Tech News<< को भी जरूर Join करें।
1.भारत का पहला Humanoid Robot कौनसा है।
Manav यह भारत का पहला Humanoid Robot in India रोबोट है।
2.दुनिया का सबसे लोकप्रिय Humanoid Robot रोबॉट्स कौनसा है।
Shophiya यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय रोबोट है। क्योकि अच्छे से चल फिर सकती है। बात कर सकती है लोगो के सवालों का जवाब भी दे सकती है।
3.कोनसा Humanoid Robot रोबोट को इंसानो को तरह नागरिकता दिया गयी है।
शोफिया को सऊदी अरब में एक इंसान की तरह नागरिकता दी गई है।