आप जानेंगे….
AI Blood Test App : क्या आप जानते हैं अब Blood Test कराने के लिए ना खून निकलवाने की जरूरत है और ना ही सुई चुभवाने की। अब एक ऐसा App ( सॉफ्टवेयर) आ चुका है जो सिर्फ आपके चेहरे को स्कैन और एनालिसिस करके आपके शरीर से जुड़ी Blood Reoprt व उससे जुड़ी अहम जानकारी दे सकता है। जिससे किसी भी बीमारी का आसानी पता लगा कर बीमारियों को जल्दी से ठीक किया जा सकता है। यह क्या है ? और कैसे काम करता है। ? High Tech News के इस पोस्ट में आगे विस्तार से जानते है …..

Blood Test की जरूरत क्यों होती है?
Blood Test से हमारे शरीर की अंदरूनी सेहत का पता चलता है। जैसे शरीर में कोई बीमारी या Blood में कोई Infaction है। या नहीं, शुगर लेवल कितना है? खून में आयरन या कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कितनी है लेकिन। अब यह सभी जानकारी बिना Blood Sample लिए मिल सकती है।
यह सब कैसे होगा? आइए समझते हैं। AI blood test in india
आपको बस अपने फोन से चेहरे को अच्छी रोशनी में स्कैन करना होगा और AI की मदद से सिर्फ 20 सेकंड में आपको जानकारी मिल जाएगी। जैसे Blood Pressure, Heart Rate, Oxigen Leval , Respiration Rate, स्ट्रेस का लेवल। इस नई टेक्नोलॉजी का नाम है। Quick Vital। यह ऐप 2024 में ल्च हुआ और हाल ही में हैदराबाद के सरकारी नीलोफर अस्पताल में इसे इस्तेमाल किया गया। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं की जांच में इसने बड़ी मदद की। जैसे कि एनीमिया यानी खून की कमी जल्दी पकड़ में आ गई और इलाज समय पर शुरू हो गया। अब यह ऐप महाराष्ट्र में भी ल्च होने जा रहा है और आगे चलकर दूरदराज के आदिवासी इलाकों में भी इसे इस्तेमाल में लाया जाएगा।

AI Blood Test टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है ।
इस App में एक खास तकनीक है फोटोप्लेथिस्मोग्राफी यानी PPG। जब रोशनी हमारे चेहरे पर पड़ती है । तो उसका कुछ हिस्सा वापस रिफ्लेक्ट होता है। फोन के सेंसर उस रिफ्लेक्टेड लाइट को पकड़ते हैं और ऐप का एल्गोरिदम उस डाटा को पढ़कर आपके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी निकालता है। अगर इसकी सटीकता की बात करे तो इस ऐप के निर्माता हरीश बिस्म का कहना है । कि परंपरागत ब्लड टेस्ट में भी कुछ अंतर होते हैं। WHO के मुताबिक 7% तक का अंतर मान्य होता है और यह ऐप उसी सीमा में सटीक जानकारी देता है।
इस AI Blood Test App से क्या-क्या जानकारियां मिलती हैं?
इस टेक्नोलॉजी से हम ब्लड प्रेशर ( BP ) हीमोग्लोबिन A1C, हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल ( SPO2,) रेस्पिरेशन रेट, तनाव का स्तर, कोलेस्ट्रॉल, HRV, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, PRQ पल्स रेस्पिरेटरी कोशेंट,। यहनवजात और गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान। नीलोफर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रवि कुमार ने कहा कि यह तकनीक माताओं और बच्चों की सेहत के लिए गेम चेंजर साबित होगी। एनीमिया से लड़ाई में मददगार।

निष्कर्ष : AI Blood Dignostic का एक नया दौर
AI Blood Test App ;अगर आज भारत की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए और कई रिसर्च रिपोर्ट की माने तो भारत में लगभग 40% महिलाएं एनीमिक हैं। यानी खून की कमी के शिकार है। इस तरह के बड़े स्केल पर स्क्रीनिंग करने वाले टूल्स की बहुत जरूरत है। यह ऐप स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और दूसरे सरकारी स्वास्थ्य अभियानों में बहुत काम का साबित हो सकता है। सरकारी योजना से जुड़ने की तैयारी। यह टूल जल्द ही आयुष्मान भारत और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए देश भर में फैल सकता है। डाटा की सुरक्षा भी पुख्ता। ऐप बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि हर यूजर की जानकारी सुरक्षित और एनक्रिप्टेड रहती है। केवल अधिकृत स्वास्थ्य कर्मी ही जानकारी देख सकते हैं। आने वाले समय में क्या होगा? जल्द ही इस ऐप की तुलना पारंपरिक Blood Test से की जाएगी। 1000 बच्चों पर एक ट्रायल होने वाला है। अगर यह सफल रहा तो बच्चों की जल्दी जांच के लिए यह तकनीक एक बड़ा कदम साबित होगी।
🔔 Bell Notification जरूर ON करें!
High Tech News की लेटेस्ट अपडेट्स से हमेशा जुड़े रहें! नई-नई टेक्नोलॉजी, AI, साइबर सिक्योरिटी और ऑनलाइन जॉब व कमाई के तरीकों से जुड़ी जानकारी सीधे आपके डिवाइस पर पाएं।
नीचे दिए गए Bell 🔔 आइकन पर क्लिक कर Notification ON करें और कभी कोई अपडेट मिस ना करें!